HomeSportsभारत के चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंद एक के बाद एक नई ऊंचाइयों को छूते

भारत के चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञाननंद एक के बाद एक नई ऊंचाइयों को छूते जा रहा है। इस कड़ी में आर प्रज्ञाननंद ने एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही प्रज्ञानानंद ने भारत के दिग्गज चेस खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन कौ चौथे राउंड में मात दे दी है। इस जीत के साथ ही प्रज्ञाननंद विश्वनाथन आनंद से भी आगे निकल चुके हैं। इस इतिहास को लिखने के लिए प्रज्ञाननंद को सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से बधाइयां मिल रही है।

आर प्रज्ञाननंद ने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को टाटा स्टील मास्टर्स इवेंट में मात दे दी है। आपको बता दें कि खिलाड़ी ने पिछले साल के इसी इवेंट में डिंग लिरेन को पहली बार हराया था। अब उन्होंने एक बार फिर से डिंग लिरेन को हराकर ऐतिहासिक काम किया है। भारतीय खिलाड़ी ने डिंग लिरेन को चौथे राउंड में हराकर लाइव रेटिंग में विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ दिया है। इस रैंकिंग में अब आर प्रज्ञाननंद नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं। प्रज्ञाननंद डिंग लिरेन को हराने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

आपको बता दें कि आर प्रज्ञाननंद को देश के कोने-कोने से बधाई मिल रही है। इस कड़ी में भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन में से एक गौतम अडानी ने भी आर प्रज्ञाननंद की तारीफ की है। अडानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर प्रज्ञाननंद को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमें प्रज्ञाननंद का समर्थन करने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। वह काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह सभी देशवासियों के लिए एक उदाहरण है। डिंग लिरेन को हराने के साथ ही प्रज्ञाननंद FIDE की लाइव रेटिंग में 2748.3 की रेटिंग के साथ भारत के नंवर वन चेस खिलाड़ी बन गए हैं। विश्वनाथन आनंद 2748 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं