
14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती करने और उससे पेट की भूख शांत करने के लिए भीख मंगवाने का मामला सामने आया है।
एंकर:– पलवल कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवार की 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती करने और उससे पेट की भूख शांत करने के लिए भीख मंगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के 3 महीने बाद लड़की और उसके साथ दरिंदगी करने वाले लड़की से दो गुणी उम्र के युवक को काबू कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

वी/ओ 1 पलवल कैंप थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक गरीब परिवार की 13 – 14 वर्ष की नाबालिक लड़की को डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया और तीन महीने तक लड़की को जबरन अपनी हवश की शिकार बनाता रहा। आरोपित दरिंदा हितेश भी पीड़ित परिवार के पास में ही किराए पर रहता था। जो गत 24 सितंबर 2023 को मौका पाकर लड़की को डरा -धमका कर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गया था। पुलिस और परिवार के लोग लगातार उसे तलाश कर रहे थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि पीड़िता निकटवर्ती गांव कुशलीपुर में देखी गई है। तलाश करते हुए पीड़िता की नानी कुशालपुर मौसम स्थान पर पहुंची जहां पर लड़की और लड़का रह रहे थे। नानी ने लड़की की पहचान की पुष्टि करने के पश्चात पुलिस और परिवार के नए लोगों को सूचित कर्मों के पर बोलो आज उसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए आरोपित को अपनी हिरासत में ले लिया।

पीड़िता को मेडिकल जांच को जब नागरिक अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरी जांच में मालूम हुआ नाबालिग पीड़िता के पेट में बच्चा है। जिसे पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। पीड़िता और परिवार के लोग आरोपित युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सजा की मांग कर रहे हैं।

वी/ओ 2 पलवल कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि उन्हें 24 सितंबर 2023 को शिकायत प्राप्त हुई थी कि उनकी 14 वर्ष की नाबालिक लड़की गुम हो गई है जिस पर पर्चा दर्ज कर चला शुरू कर दी गई थी । 31 जनवरी को जानकारी मिली की लड़की कोसलीपुर गांव में किराए के मकान पर लड़के के साथ रह रही है जिस पर लड़की और लड़के दोनों को बरामद किया गया। लगभग 26 वर्षीय आरोपित युवक हितेश ऊंचा गांव बल्लभगढ़ का रहने वाला है।

जो पीड़ित परिवार के पास में ही किराए के कमरे में रहता था। किसी तरह से लड़की को डरा धमका कर बाहर अपने साथ ले गया और उसके साथ नरेंद्र की करता रहा जिसके कारण वह लड़की गर्भवती हो गई। आप अदालत में पेश करने की प्रसाद 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके खिलाफ अपहरण के साथ-साथ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
बाईट :–थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवान