HomeCrimeगर्भवती महिला ने आरोप लगाया कि  एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

जालंधर में नूरपुर के पास गर्भवती महिला ने आरोप लगाया कि  एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका आरोप है की उनके  पेट में लात मारी, जिससे वह देर रात तक काफी तकलीफ में थी। मामले पीड़ित महिला द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से देर रात MLR दर्ज करवाई गई। जिसके बाद मामले की शिकायत थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई थी।

नागरा की रहने वाली वाली नरिंदर कौर ने बताया कि वह फिलहाल अपने जीजा के पास ढिल्लों कॉलोनी, नूरपुर में रह रही थी। उन्होंने बताया कि उनके पति विदेश में रहते हैं, अभी कुछ दिन पहले ही वह विदेश गए थे। रविवार को रात वह अपने जीजा के घर मौजूद थी।

इस दौरान व्यक्ति अपनी पत्नी मनप्रीत के साथ उनके घर पर आ धमका। पीड़ित महिला ने मनप्रीत को ब्याज दिया, मगर वह उससे संतुश्ट नहीं थी। उसने कहा कि वह आज सारे पैसे लेकर जाएगे। पीड़ित महिला ने जब थोड़ा समय मांगा तो इतने में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

नरेंद्र कौर ने बताया कि मनप्रीत उसकी पुरानी जानकार थी। उससे उन्होंने कुछ माह पहले थोड़े पैसे उधार लिए थे। पहले ब्याज को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। मगर फिर उसने ब्याज लेना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला मूल से ज्यादा अब तक ब्याज दे चुकी थी। मगर रविवार को वह सारे पैसे लेने के लिए आ गई। पैसे नहीं दिए तो पीड़ित महिला के साथ मारपीट की और फिर घर का सामान तक आरोपी अपने साथ ले गए।

Byte- नरिंदर कौर (पीड़ित )

About Author

Posted By City Home News