
आम आदमी पार्टी पंजाब के समूह ब्लॉक प्रधानों के सौहं चुक्क समागम में मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा पहुंचे | इस मौके पर कैबिनेट मंत्रियों ने भी शिरकत की | मुख्य मंत्री भगवंत मान ने सम्बोधित करते हुए सभी पार्टी सदस्यों को अपना परिवार बताया और कहा कि पहले आम आदमी पार्टी का परिवार बहुत छोटा हुआ करता था लेकिन अब यह परिवार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है | उन्होंने पुराने टाइम के किस्से सुनाये की किस प्रकार आप पार्टी देश की बड़ी पार्टी बनी | आत्मा ब्यूरो की रिपोर्ट