गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजन 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत (गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव कार्तिक प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। आज यानी 14 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है |
और आज महामंतर गौशाला जैनपुर हंबड़ां रोड लुधियाना में भी गोवर्धन पूजन और गाय की पूजा की गई और प्रभु का महा अभिषेक करवाया गया बाद में नाना प्रकार के प्रभु को भोग लगा कर आये हुए भगतों में प्रसाद बांटे गये |