शहीद भाई बेअंत सिंह सतवंत सिंह की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब के झंडा बुंगे पर अरदास की गई। इस अवसर पर भाई रणजीत सिंह नेता दमदमी टकसाल द्वारा शहीद सिंहों की जीवनी और शहादत को प्रस्तुत करती पुस्तक “तवारीख शहीद ए खालिस्तान भाग 3” का विमोचन किया गया।इससे पहले दो किताबें आ चुकी हैं जिसका विमोचन रणजीत सिंह दमदमी टकसाल दलजीत सिंह बिट्टू बलवंत सिंह गोपाला परमजीत सिंह मंड प्रोफेसर बलजिंदर सिंह ने किया। दमदमी टकसाल के नेता भाई रणजीत सिंह ने बताया कि शहीद सिंघा शेरा का पूरा इतिहास एक शेर ही लिख सकता है।
जिसके आधार पर दास ने यह पुस्तक लिखने का प्रयास किया है, जिसमें देश और संप्रदाय के लिए शहीद हुए सूरमों का पूरा इतिहास प्रस्तुत किया गया है।
अमृतसर से सुनील खोसला की रिपोर्ट