
एंकर – पंजाब के जालंधर से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने डीएसपी की सनसनी कैसे हत्या मामले और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस पार्टी पर कैसे तंज को लेकर शब्दी हमला बोला है। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल बिगड़ चुकी है और सरकार इस पर फेल होती नजर आ रही है तो दूसरी ओर सीएम द्वारा कांग्रेस पार्टी पर कैसे तंज को लेकर कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल स्पष्ट करें कि पंजाब के सीएम बीजेपी की भी टीम के साथ तो नहीं है।
वीओ – पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट कर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं तो दूसरी तरफ जालंधर कैंट से विधायक प्रगति सिंह ने सरकार को घेर कर सवाल पूछे हैं कि आखिर पंजाब सरकार क्या कर रही है। नव वर्ष पर जालंधर के बस्ती बाबा खेल इलाके में पढ़ती नहर के नजदीक से पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात दलबीर सिंह के मिले शव ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिसके कारण अपराधी अपराधिक वारदात को बिना डर के शरेआम अंजाम दे रहे है। दूसरी और उन्होंने पुलिस अधिकारी द्वारा दिए बयान को लेकर कहां है कि बिना जांच पड़ताल के ऐसे बयान देना गलत है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएंगे तब पुलिस अधिकारियों द्वारा इस बात को बताया जाए।
वीओ – पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान द्वारा कांग्रेस पार्टी पर कसे तंज को लेकर कहा कि सीएम मान का इस तरह कटाक्ष करना सही नहीं है। उन्होंने आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल किए हैं कि वह स्पष्ट करें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीजेपी की भी टीम तो नहीं है। इंडिया गठबंधन को लेकर एक तरफ केजरीवाल बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ भगवंत मान द्वारा कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करना कहां तक सही है। पहले भाजपा द्वारा यह ऐलान किया गया था कि भारत को कांग्रेस मुक्त देश बनाना है और अब भगवंत मान भी उन्हीं की राह पर चलते दिखाई दे रहे हैं।
बाइट – प्रगट सिंह (कांग्रेस विधायक जालंधर कैंट)