
पास्टर अंकुर नरूला अपनी प्रचार वीडियो में ताजपुर चर्च और पास्टर बजिंदर सिंह का नाम लेते नजर नहीं आए
एंकर – पंजाब के जालंधर में 25 दिसंबर को मनाए गए क्रिसमस के त्यौहार को लेकर ईसाई संस्थाएं और ताजपुर चर्च के प्रधान ने प्रेस क्लब प्रेस वार्ता कर पास्टर अंकुर नरूला पर ईसाई धर्म और पंजाब की चर्चों पर गलत टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगाए है।इन सभी ने कहा की पास्टर अंकुर नरूला ने ताजपुर चर्च पास्टर बजिंदर सिंह पर अपने प्रवचन के दौरान सभी को मुर्दा कहा है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अंकुर नरूला अपने शब्द वापस ले और आगे से ईसाई धर्म पर टिप्पणी करने से बाज आए नही तो उनपर कानूनी कार्यवाही करने को वह मजबूर हो जाएंगे।वही पास्टर अंकुर नरूला की वीडियो में ताजपुर चर्च के पास्टर बाजिंदर सिंह का नाम लेते नही दिखाए दे रहे है।
वीओ – इसी संस्था के सुरजीत थापर ने पास्टर अंकुर नरूला पर जमकर निशाने सादे हैं और कहां है कि खांब्रा चर्च के पास्टर अंकुर नरूला ने अपने प्रवचन के दौरान ताजपुर चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह पर गलत टिप्पणी की है, जो करना उनका शोभा नहीं देता है। सुजीत थापर ने तो इतना भी कहा कि अब पास्टरों के बीच नंबर वन बनने की रेस भी शुरू हो गई है उन्हें लगता है कि अपने आप को नंबर वन कहलवाने के लिए पास्टर अंकुर नरूला ऐसे शब्द बोलकर ईसाई समुदाय के लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन ताजपुर चर्च में आए बॉलीवुड के अदा करो के बारे में भी उन्होंने गलत शब्द का इस्तेमाल किया है।सुरजीत थापर ने कहा पास्टर अंकुर नरूला अपने कहे हुए शब्द वापस नहीं लेते हैं तो वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
बाइट – सुरजीत थापर (ईसाई संस्था के प्रधान)
वीओ – ताजपुर चर्च के प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि पास्टर अंकुर नरूला को अपने प्रवचन के दौरान ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था क्योंकि 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार पूरे देश और दुनिया में मनाया गया है, तो ऐसे में सभी चर्च और पास्टर के खिलाफ गलत टिप्पणियां करने का उनका कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बाइबल में लिखा है की सभी को अपने धर्म के प्रति एकजुट हो, नई किसी के खिलाफ कोई गलत शब्द का इस्तेमाल करें और उनकी भावनाओं को आहत करे। अवतार सिंह ने कहा कि पास्टर अंकुर नरूला को अपने बोले हुए शब्दों को वापस लेना चाहिए।
बाइट – अवतार सिंह (ताजपुर चर्च के प्रधान)
क्लोजिंग – हालांकि जब पत्रकारों द्वारा ताजपुर चर्च के प्रधान और इसी संस्थाओं के प्रचारक से अंकुर नरूला द्वारा ताजपुर चर्च या बजिंदर सिंह के खिलाफ नाम लेने को सवाल किया तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। अंकुर नरूला के प्रवचन की वीडियो में चर्च और पास्टर को लेकर तंज कैसे गए हैं लेकिन ताजपुर चर्च या चर्च के पास्टर के नाम लेकर शब्द बोलते नजर नहीं आ रहे हैं।