HomeCrimeलुधियाना में स्पा सेंटर मालिक ने पत्नी को पीटा

I-Phone भी माथे में मारा;महिला बोली-6 महीने पहले हो चुका तालाक,अब जहां देखते पीटने लगता
लुधियाना में देर रात एक स्पा सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने एक महिला से मारपीट की। 6 महीने पहले उसका उससे तालाक हो चुका है। अब वह उसे जहां कही भी देखता है तो पीटने लगता है।

बीते रात दुगरी इलाके में अपनी बहन के स्पा सेंटर से उसे मिलकर वापस घर जा रही तो व्यक्ति ने उसे घेर लिया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर व्यक्ति ने उसके माथे पर I-Phone से मार दिया। उसके साथ के कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की। खून से लथपथ महिला सिविल अस्पताल उपचार करवाने पहुंची।

घायल महिला खुशी ने बताया कि वह आसाम की रहने वाली है। यहां उसकी मुस्लिम समुदाय में शादी हुई है। उसके पति के साथ पिछले 9 महीने से काफी विवाद चल रहा था। उसके पति का भाईवाला चौक में स्पा सेंटर है। अदालत में भी उनका केस चलता रहा है। पति उसका उसे तालाक नहीं दे रहा था। वह किसी अन्य महिला के साथ रहता है।

खुशी ने कहा कि देर रात वह दुगरी इलाके में अपनी बहन के स्पा सेंटर से वापस घर जाने लगी तो उसके पति ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे गालियां देने लगा। उसके साथ मारपीट की। उसने जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने I-Phone उसके माथे पर मारा। माथा से लगातार खून बहने लगा। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।

खुशी ने कहा कि उसका पति जहां तालाक के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। जहां कही भी वह उसे देखता है उसे गालियां देकर मारने पीटने लगता है। उसके कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध है। इन्हीं कारणों के चलते उसने उससे तालाक लिया है। खुशी ने कहा कि सुबह वह थाना दुगरी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएगी।

About Author

Posted By City Home News